info@sbscolleges.net.in

Sri Basudev Sanskrit College, Akbarpur, Patna

आवश्यक सूचना:- सभी छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि महविद्यालय में ७५% उपस्थिति अनिवार्य है । अन्यथा परीक्षा से बंचित हो सकते है।

प्रधानाचार्य का संदेश

संस्कृत शिक्षा के प्रचार – प्रसार के उद्देश्य से   संत शिरोमणि 1008 श्री स्वामी धरणीधराचार्य उर्फ वेदांती जी महाराज द्वारा श्री वासुदेव संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना की गयी ।पूज्य स्वामी जी महाराज का उद्देश्य संस्कृत वांगमय के प्रचार प्रसार ही परम लक्ष्य था । बिहार सरकार द्वारा टोल विद्यालयों के वर्गीकरण के क्रम में इस विद्यालय को शास्त्री स्तर तक के महाविद्यालय के रूप में  वर्गीकृत किया गया  ।इस महाविद्यालय की विशेषता निम्नवत् है :-
1) सुयोग्य शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य और चरित्र निर्माण ।
2) शहर के कोलाहल से दूर शांत वातावरण ।
3) उपशास्त्री एवं शास्त्री प्रतिष्ठा स्तर तक साहित्य , व्याकरण , ज्यौतिष , वेद आदि विषयों का अध्यापन ।
4) संस्कृत विषयों के साथ आधुनिक विषयों जैसे – हिन्दी , अंग्रेजी , इतिहास आदि का अध्यापन ।
5) संस्कृत विषयों के अलावा व्यवसायिक शिक्षा जैसे – कुण्डली निर्माण , कर्मकाण्ड आदि विषयों का अध्यापन ।

श्री राम प्रसाद शर्मा
प्रभारी प्रधानाचार्य,श्री वासुदेव संस्कृत महाविद्यालय, अकबरपुर